पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बनाए आठ उड़ाका दल:परीक्षा केंद्रों का करेंगे निरीक्षण, जौनपुर और गाजीपुर में तैनात होंगे चार-चार दल
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जौनपुर और गाजीपुर में आठ उड़ाका दल गठित किए हैं। दोनों जिलों में चार-चार दल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में गठित इन दलों को परीक्षा संचालन, व्यवस्थाओं और नियमों के पालन पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जौनपुर में चार दलों को मिली जिम्मेदारी जौनपुर के पहले उड़ाका दल के संयोजक डॉ. विनय कुमार पाठक बनाए गए हैं। इसमें डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. उज्ज्वल सिंह और डॉ. शोभा सिंह सदस्य हैं। दूसरे दल की जिम्मेदारी डॉ. विवेक सिंह को दी गई है। इसमें डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. नीतू सिंह और डॉ. राजपाल शामिल हैं। तीसरे दल के संयोजक डॉ. पतिराम राव हैं। इसमें डॉ. आनंद सिंह, डॉ. प्रतिभा पांडेय और डॉ. रामजी सिंह सदस्य हैं। चौथे दल के संयोजक डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता हैं। तहसीलवार परीक्षा केंद्रों का करेंगे निरीक्षण क्षेत्रवार जिम्मेदारी के तहत दूसरा दल मड़ियाहूं, मछलीशहर और केराकत तहसील के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। तीसरा और चौथा दल शाहगंज, बदलापुर और सदर तहसील के केंद्रों पर नजर रखेंगे। उसी दिन विश्वविद्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट सभी दलों को परीक्षा के नियमों, परीक्षार्थियों की व्यवस्थाओं और परीक्षा की शुचिता पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष से जरूरी प्रमाण लेने के बाद दलों को उसी दिन अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजनी होगी। इससे परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)