बरेली में राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता:मानवी त्यागी ने पहला स्थान पाया, रेखांकन प्रतियोगिता के विजेता भी सम्मानित
बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स की ओर से बुधवार को द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ‘नाद साधना’ आयोजित की गई। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत पर आधारित इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति, डॉ. रीता शर्मा और डॉ. अनुज कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में संगीतविद् डॉ. मंजू सिंह और डॉ. जयश्री मिश्रा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। मानवी त्यागी ने प्रथम, अदम्य ने द्वितीय तथा शिल्पा पाठक और श्रेया दत्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 3,000, 2,000 और 1,000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए। इस दौरान 25 अक्टूबर को आयोजित रेखांकन कला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें अनन्या भारद्वाज, अनिका सिंह, पलक अरोड़ा और अक्षत रस्तोगी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)