पांचाल घाट पर 70 परिवारों ने छठ पूजा की:फर्रुखाबाद में 2,000 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

Nov 15, 2026 - 19:50
0
पांचाल घाट पर 70 परिवारों ने छठ पूजा की:फर्रुखाबाद में 2,000 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर रविवार को छठ पूजा हुई। करीब 70 परिवारों ने यहां पूजा की और 2,000 से ज्यादा श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। महिलाओं ने शाम को गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूर्वांचल विकास समिति कई साल से पांचाल घाट पर छठ पूजा का आयोजन कर रही है। रविवार सुबह से आयोजन की तैयारी हुई और घाट को सजाकर रोशनी की व्यवस्था की गई। शाम 3 बजे से महिलाएं परिवार के साथ घाट पहुंचने लगीं। गंगा में स्नान के बाद उन्होंने अपनी-अपनी बेदी पर पूजा की। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए छठ मैया से प्रार्थना की। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी व्रत रखा था। शाम करीब 5:20 बजे सूर्यास्त के बाद महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर अर्घ्य दिया और छठ मैया के जयकारे लगाए। पूजा देखने के लिए श्रद्धालु पार्क से घाट तक पहुंचे। व्रत रखने वाली महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए बार-बार घोषणा की जा रही थी। एसपी आरती सिंह भी शाम को पूजा में पहुंचीं और अर्घ्य दिया। सुरक्षा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी अभय वर्मा और पुलिसकर्मी तैनात थे। नाव पर तैनात पुलिसकर्मी भी लगातार गश्त कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से भी हो रही निगरानी पांचाल घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम की आयोजन को लेकर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए याद कैमरे लगे हुए हैं वहीं कंट्रोल रूम से निगरानी भी की जा रही है। बताया गया की सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे। घाट पर की गई बेरीकेड्स श्रद्धालुओं के लिए घाट पर बेरीकेड्स भी की गई है। जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न पहुंच सके। इसके अलावा होर्डिंग भी लगाए गए हैं। जिस पर लिखा है कृपया सावधान रहिए आगे गहरा जल है। लिखा है कि 10 फीट तक गहरा जल है। बिहार की महिलाएं बोलीं- छठ पूजा को हम लोग बहुत मिस करते हैं बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रियंका सिंह ने बताया इस बार बिहार नहीं पहुंच पाई तो पांचाल घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम को देखने आई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां का यह विशेष पर्व है तीन दिनों तक चलता है। 36 घंटे तक महिलाएं बिना पानी पिए निर्जला व्रत रहती है काफी कठिन व्रत है। छठ पूजा पर हम लोग घर को बहुत मिस कर रहे हैं ऐसे में यहां पांचाल घाट आ गए हैं। सूर्य भगवान को प्रणाम किया है। अगले दिन सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद जो महिलाएं व्रत रहती है वह प्रसाद खाकर अपने व्रत को खोलते हैं। मनोकामना होती पूरी रोली ने बताया कि वह 5 वर्ष से व्रत रह रही हैं। छठ मैया ने मेरी मनोकामना को पूर्ण किया है। बेटा को लेकर मैं मनोकामना मांगी थी वह मेरी पूरी हुई है। इसके बाद से मैं लगातार व्रत रह रही हूं। 36 घंटे का होता व्रत दरभंगा की रहने वाली पूजा ने बताया 36 घंटे का व्रत इसमें रखा जाता है कल घरना हुआ था। आज शाम की पूजा हुई है अब कल सुबह उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। तब जाकर व्रत पूर्ण होगा। जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से कुछ भी मांगता है छठ मैया सब पूरा करती हैं। यह एक ऐसा पर्व है जिस पर समाज के सभी व्यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर डूबते सूर्य को भी प्रणाम करते हैं और उगते हुए सूर्य को भी प्रणाम करते हैं। इसके द्वारा समाज में एक संदेश यह दिया जाता है। जो भी आज विपत्ति में है उसका भी उत्थान होगा। यह पर प्रति से जुड़ा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया शहर के पांचाल घाट पर आज छठ महोत्सव मनाया गया। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बढ़े उल्लास के साथ या पर्व मनाया गया। इस बार बीते वर्ष से अधिक भीड़ थी करीब 2000 लोगों तक की भीड़ यहां देखने को मिली। प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पुलिस भी यहां तैनात रही। गहरे पानी में कोई न जाए इसके लिए बेरीकेड्स भी की गई थी। श्रद्धालुओं की यहां हर सुविधा का ध्यान रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User