पायलट-ड्राइवर भर्ती में 33 अभ्यर्थी चयनित:दो दिन चले अभियान में 90 युवाओं ने लिया हिस्सा; चयनित अभ्यर्थी 108 और 102 एंबुलेंस चलाएंगे
जिले में दो दिवसीय पायलट और ड्राइवर भर्ती अभियान में 90 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। योग्यता और कौशल जांच के बाद 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वे 108 और 102 एंबुलेंस चलाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया के लिए लखनऊ से एचआर, फ्लीट और क्वालिटी विभाग की टीम भदोही पहुंची थी।
जिला स्तर पर भर्ती की जिम्मेदारी रीजनल मैनेजर सन्नी सिंह और जिला कोऑर्डिनेटर अमर बहादुर व आशुतोष मिश्रा ने संभाली। भर्ती की जानकारी देने के लिए पर्चे बांटे गए।
लखनऊ से आई टीम में एचआर विभाग के नीलेश गिरी और सचिन गौतम, फ्लीट विभाग के संजय तिवारी और क्वालिटी विभाग के रमन पांडे शामिल थे।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद उन्हें काम सौंपा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)