प्रयागराज में 1 नवंबर को चित्रगुप्त शोभायात्रा निकलेगी:बाइक रैली में कायस्थ समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन होंगे शामिल
प्रयागराज में रविवार 1 नवंबर को कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी। भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त करने के साथ ही समाज की एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से इस आयोजन की तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा और बाइक रैली में कायस्थ समाज के युवा, वरिष्ठजन, महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, केपी मैदान से शोभायात्रा और बाइक रैली का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भगवान चित्रगुप्त जी के प्रति आस्था व्यक्त करने के साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं महान विभूतियों के योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। शोभायात्रा और बाइक रैली के आयोजक मंडल में शामिल प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ धुन्नू भैया ने कहा कि कायस्थ समाज की एकता, आपसी सहयोग, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज की उन महान विभूतियों को याद करना भी इन कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, जिन्होंने अपने विचारों, त्याग, सेवा और कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया जाता है। आयोजकों ने कायस्थ समाज के लोगों से शोभायात्रा और बाइक रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)