पेट्रोल पंप पर गाड़ी में खरोंच को लेकर विवाद:कौशांबी में युवक पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

Nov 11, 2026 - 10:01
0
पेट्रोल पंप पर गाड़ी में खरोंच को लेकर विवाद:कौशांबी में युवक पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में खरोंच को लेकर हुए विवाद में युवक पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात करीब 9 बजे टीकरडीह गांव के शिवम बाबू पेट्रोल भरवाने गए थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने गाड़ी में खरोंच लगने की बात कहकर उनसे गाड़ी छुड़वाने को कहा। शिवम के मना करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट आरोप है कि हमलावरों ने शिवम को जान से मारने की नीयत से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 8 नवंबर को कोखराज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर टिकरीडीह डेरा के पास उदय के बगीचे से चारों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुशीराम पुत्र रामदास कोरी, बृजेश कुमार पुत्र खुशीराम, पवन कुमार पुत्र फूलचंद्र और राहुल कुमार पुत्र फूलचंद्र के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को कागजी कार्रवाई पूछताछ में उन्होंने बताया कि 7 नवंबर की रात उन्होंने अपने एक अन्य साथी सुरजीत कुमार के साथ शिवम और पिकअप चालक से मारपीट की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User