मौलाना बोले-अखिलेश 2 नावों पर सवार, कांग्रेस जैसा हश्र होगा:राम मंदिर जाएं तो अजमेर शरीफ भी जाएं; राजभर बोले- वो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे

Nov 11, 2026 - 10:01
0
मौलाना बोले-अखिलेश 2 नावों पर सवार, कांग्रेस जैसा हश्र होगा:राम मंदिर जाएं तो अजमेर शरीफ भी जाएं; राजभर बोले- वो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- अखिलेश राम मंदिर जरूर जाएं, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें तुरंत बाद अजमेर शरीफ भी जाना चाहिए। तभी समाज में उनका कदम संतुलित नजर आएगा। अखिलेश 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाने वाले हैं। इसे लेकर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी तंज कसा था। उन्होंने अखिलेश को 12 दिसंबर की बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि रामभक्ति की नौटंकी करके अखिलेश अपने पुराने कारनामे नहीं छिपा सकते। दरअसल, 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों ने बाबरी ढांचे को ढहा दिया था। भाजपा इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। इधर, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश पांच साल तक सत्ता में रहे, तब उन्होंने अयोध्या में क्या किया? उनकी इकलौती उपलब्धि यह रही कि उन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई। अगर वह फिर से सत्ता में आते हैं, तो मंदिर के अंदर भी नमाज पढ़वा देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User