कन्नौज में दंपती-हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें जुटीं:सात साल के बेटे को ढांढस बंधाने पहुंचे मंत्री असीम अरुण, हत्यारों का सुराग नहीं

Nov 11, 2026 - 22:03
0
कन्नौज में दंपती-हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें जुटीं:सात साल के बेटे को ढांढस बंधाने पहुंचे मंत्री असीम अरुण, हत्यारों का सुराग नहीं
कन्नौज के गुरसहायगंज में कमरे के अंदर दंपती की हत्या के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच बुधवार शाम करीब आठ बजे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मृतक दंपती के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से जांच की प्रगति के बारे में पूछा। मंत्री ने पुलिस को जल्द खुलासे के दिए निर्देश मंत्री असीम अरुण ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों तक पहुंचा जाए। इस दौरान मंत्री ने मृतक दंपती के सात साल के बेटे कृत्यांश से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चे को ढांढस बंधाया और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री के गुरसहायगंज पहुंचने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। छह दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से परिजन और क्षेत्र के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं। चार नवंबर की रात घर में हुई थी दंपती की हत्या गुरसहायगंज की पुरानी PHC में रहने वाले संजीव कठेरिया और उनकी पत्नी शिखा की चार नवंबर की रात उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके साथ मौजूद तीन साल की बेटी वान्या को भी मरणासन्न कर दिया गया था। वहीं, दंपती के सात साल के बेटे कृत्यांश के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User