फेफना खेल महोत्सव में दौड़ और कबड्डी के मुकाबले हुए:100 मीटर सीनियर दौड़ में आरती और जूनियर में प्रियंका प्रथम

Nov 05, 2026 - 20:10
0
फेफना खेल महोत्सव में दौड़ और कबड्डी के मुकाबले हुए:100 मीटर सीनियर दौड़ में आरती और जूनियर में प्रियंका प्रथम
बलिया में जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर पांच की शुरुआत गुरुवार को बलेजी के मिनी स्टेडियम में हुई। भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य उपेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुष्प अर्पित किए और दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजक और पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में चार खेलों के मुकाबले खेल सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुए और शाम करीब 5 बजे तक चले। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबले हुए। शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। सीनियर बालक वॉलीबॉल में सिंहपुर ने एकौनी को 2-0 से हराया। सीनियर बालिका कबड्डी में महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज, फेफना ने हॉली पथ कॉन्वेंट स्कूल, सिंहपुर को 30-14 से हराकर खिताब जीता। कबड्डी में इन टीमों ने जीते स्वर्ण पदक सब जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल में उच्च प्राथमिक विद्यालय, फेफना ने एसएस पब्लिक स्कूल, बलेजी को 18-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज, फेफना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका कबड्डी में 9 और बालक कबड्डी में 21 टीमों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर बालक कबड्डी में हॉली पथ स्कूल, सिंहपुर ने एसएस पब्लिक स्कूल, बलेजी को 16-7 से हराया। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी हुईं। 100 मीटर दौड़ में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, शिल्पी यादव द्वितीय और पूजा यादव तृतीय रहीं। जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रियंका भारती प्रथम, सलोनी यादव द्वितीय और वर्षा यादव तृतीय रहीं। सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में मिथुन गुप्ता, अंकुश और अनमोल सिंह ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अतितोष, सूरज और अनिकेत यादव ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। शुक्रवार को क्रिकेट, रस्साकशी और कबड्डी के मुकाबले शुक्रवार को सभी वर्गों में क्रिकेट और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। जूनियर और सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन लोगों ने निभाई निर्णायक की भूमिका निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, कवींद्र सिंह यादव, मोहम्मद शमशाद खान, सरदार वर्मा, राधेश्याम यादव, सीमा देवी, नूरजहां खातून, यशवंत राय, आशीष तिवारी, गोलू यादव और राजा पटेल ने निभाई। इस दौरान टुनटुन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी, धनंजय गिरी, प्रेम नाथ सिंह, राहुल राय, राजमंगल सिंह, सत्येंद्र वर्मा, प्रेमचंद यादव, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, नरसिंह भारती, राजेश मिश्रा, रिंकू उपाध्याय, कौशल सिंह, गंगेश्वर सिंह, अशोक गुप्ता और गामा सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User