लखनऊ की सड़कों पर लगा लंबा जाम:समतामूलक, बंधा रोड व 1090 चौराहे पर रेंगते नजर आए वाहन, आधे घंटे का सफर दो घंटे में तय किया

Nov 05, 2026 - 20:58
0
लखनऊ की सड़कों पर लगा लंबा जाम:समतामूलक, बंधा रोड व 1090 चौराहे पर रेंगते नजर आए वाहन, आधे घंटे का सफर दो घंटे में तय किया
लखनऊ में गुरूवार को अलग-अलग रास्तों में जाम की स्थिति देखने को मिली। समतामूलक, 1090 सहित विकासनगर रोड की तरफ जाने वाले बंधे के रास्ते पर वाहन रेंगते नजर आए। कई वीआईपी कार्यक्रमों और त्योहार के चलते शाम से सड़कें चोक रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लखनऊ में विकासनगर बंधे से गोमतीनगर आने जाने वाले रास्ते पर दो किलोमीटर जाम रहा। जिसकी वजह गाड़ी रेंगती रही। दोनों तरफ से ट्रैफिक एक साथ आने की वजह से पुल पर पूरी तरह से रास्ता ब्लॉक हो गया। वहीं दूसरी तरफ फन माल से समतामूलक जाने वाले रास्ते पर भी करीब 1 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। समतामूलक से पहले से ही वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और गाड़ियां रेंगते हुए 1090 चौराहे तक पहुंची। इस दौरान कई लोग जाम से बचने के लिए गाड़ी गलत दिशा में लाते भी दिखाई दिए। कुछ यही स्थिति 1090 चौराहे के पास भी दिखी। करीब दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर गाड़ियां रेंगती रही। ऑफिस से छुटने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User