गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हंगामे में बदला:पुरानी तहसील तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे

Nov 05, 2026 - 21:15
0
गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हंगामे में बदला:पुरानी तहसील तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में पुरानी तहसील तिराहे पर गुरुवार शाम वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। काफी देर तक चौराहे पर हंगामा होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मारपीट में एक सिपाही के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब आठ बजे वाहन हटाने को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हुई। पहले दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए हंगामे से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 24 घंटे पुलिस पिकेट की रहती है तैनाती पुरानी तहसील तिराहा अकबरपुर नगर का प्रमुख और रिहायशी इलाका है। यहां 24 घंटे पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। इसके बावजूद चौराहे पर सरेराह मारपीट की घटना होने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे का दृश्य सामने आया है। दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को अकबरपुर कोतवाली ले गई। अकबरपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उनकी पहचान की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User