पहली पत्नी ने सामूहिक विवाह में पति की शादी रुकवाई:पुलिस मंडप से खींचकर ले गई, बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा था

Nov 21, 2026 - 15:56
0
पहली पत्नी ने सामूहिक विवाह में पति की शादी रुकवाई:पुलिस मंडप से खींचकर ले गई, बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा था
एटा में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवा दी। महिला का आरोप है कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को मंडप से खींचकर ले गई। एक लाख रुपए के लिए शादी करने का आरोप महिला का कहना है कि उसका पति मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली एक लाख रुपए की धनराशि का लाभ लेने के लिए दूसरी शादी कर रहा था। 2021 में हुई थी दोनों की शादी मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव की सोनी और मारहरा थाना क्षेत्र के मीरा सराय गांव के आकाश से जुड़ा है। आकाश पेंटिंग का काम करता है। सोनी ने बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2021 को आकाश से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इस विवाद से जुड़ा मुकदमा करीब तीन साल से कोर्ट में चल रहा है। जानकारी मिलने पर समारोह में पहुंची पत्नी सोनी ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि आकाश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने जा रहा है। इसके बाद वह समारोह में पहुंच गई और शादी का विरोध किया। उसने कहा कि दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है और मामला न्यायालय में चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User