फरीदाबाद के कपड़ा कारोबारी की फर्रुखाबाद में मौत:दोस्त के साथ झांसी का किला देखने जा रहा था, कार में टक्कर मारी

Nov 15, 2026 - 16:45
0
फरीदाबाद के कपड़ा कारोबारी की फर्रुखाबाद में मौत:दोस्त के साथ झांसी का किला देखने जा रहा था, कार में टक्कर मारी
कन्नौज में अकबरपुर रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय धीरज की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त करन घायल हो गया। दोनों को रविवार को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लाया गया था। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। दिल्ली निवासी करन ने बताया कि वह प्ले ग्रुप के बच्चों को पढ़ाते हैं। शनिवार रात वह अपने दोस्त धीरज के साथ दिल्ली से झांसी का किला देखने निकले थे। धीरज हरियाणा के फरीदाबाद थाना क्षेत्र के गांव अड़ंगपुर के रहने वाले थे और कपड़े का कारोबार करते थे। करन के मुताबिक, रविवार को पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के बाद वे आगे जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में करन और धीरज दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। करन ने बताया कि धीरज की शादी नहीं हुई थी। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने धीरज का शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User