फर्रुखाबाद जिला कारागार में भाई दूज पर जेल पहुंचीं बहनें:भाइयों को लगाया तिलक, जल्द जेल से बाहर आने की मांगी दुआ
फर्रुखाबाद में भाई दूज पर बुधवार सुबह से ही जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जेल के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। जेल प्रशासन ने सुबह 8 बजे से महिला आगंतुकों को प्रवेश देना शुरू किया। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को अंदर जाने दिया गया। महिला आगंतुकों के लिए अलग लाइनें बनाई गईं और प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई। जिला कारागार में वर्तमान में 534 पुरुष बंदी हैं। जेल के अंदर पूजन और मिठाई की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए जेल परिसर के अंदर ही पूजन की व्यवस्था की गई। मिठाई और तिलक सहित अन्य जरूरी सामान भी अंदर उपलब्ध कराया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। किसी ने एक तो किसी ने दो साल बाद की मुलाकात जहानगंज से आई लक्ष्मी ने बताया कि उनके भाई जेल में बंद हैं। भाई दूज के त्योहार पर वह उनसे मिलने आई हैं। तिलक कर भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि उसका भाई एक साल से जेल में है। भाई दूज पर उससे मिलने और तिलक लगाने के लिए आई हैं। भाइयों के जल्द जेल से बाहर आने की मांगी दुआ जेल में मुलाकात के दौरान कई बहनें भावुक नजर आईं। कुछ बहनों ने बताया कि वे भाई के माथे पर तिलक लगाने के साथ भगवान से उनके जल्द जेल से बाहर आने की प्रार्थना कर रही हैं। त्योहार के मौके पर भाइयों से मुलाकात उनके लिए भावुक पल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)