लखनऊ में खीकरा पूजन संपन्न:गुर्जर महासभा अध्यक्ष ने की बैलों की पूजा, मेवाड़ परंपरा का किया निर्वहन

Nov 11, 2026 - 12:41
0
लखनऊ में खीकरा पूजन संपन्न:गुर्जर महासभा अध्यक्ष ने की बैलों की पूजा, मेवाड़ परंपरा का किया निर्वहन
लखनऊ में दीपावली के अवसर पर प्राचीन लोक परंपरा खीकरा पूजन श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल साधना ने विधि-विधान से बैलों का पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम में जमनालाल माली, भंवरलाल माली, तानीश माली, राहुल माली, महेश माली, किशन गुर्जर, रामजस गुर्जर, भगवान गुर्जर और राजू गुर्जर सहित अनेक लोग शामिल हुए। खीकरा पूजन राजस्थान की मेवाड़ संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा है। इस अवसर पर खेती-किसानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों को सजाकर तिलक लगाया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस परंपरा के माध्यम से पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। आयोजन में शामिल लोगों ने लोक परंपरा का पालन करते हुए बैलों का पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण संस्कृति, कृषि परंपराओं और पशुधन संरक्षण से जुड़े महत्व पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User