भैया दूज पर बागपत जेल में बहनों की उमड़ी भीड़:बाजारों, सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तैनात

Nov 11, 2026 - 12:41
0
भैया दूज पर बागपत जेल में बहनों की उमड़ी भीड़:बाजारों, सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तैनात
भैया दूज पर बुधवार को बागपत जिला जेल में महिलाओं की खुली मुलाकात कराई जा रही है। महिलाएं अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंच रही हैं। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। जेल प्रशासन महिलाओं की तलाशी के बाद उन्हें अंदर भेज रहा है। महिलाओं ने कहा कि त्योहार पर भाइयों से मिलकर वे खुश हैं। उनके भाइयों ने जेल से छूटने के बाद अपराध से दूर रहने की कसम ली है। कुसुम, पूजा और रानी समेत महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें भाइयों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री और बागपत प्रशासन का आभार जताया। त्योहार के चलते बाजारों में रौनक है और लोग खरीदारी कर रहे हैं। सफर करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। जाम रोकने और यातायात संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। बॉर्डर चौकियों और राष्ट्रीय वंदना चौक पर भी निगरानी की जा रही है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है। यातायात नियमों का पालन बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं और पुलिस उनकी सेवा के लिए तैनात है। मुख्य चौराहों, सड़कों और बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। बागपत के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। रेलवे स्टेशनों और मुख्य बस स्टॉप समेत कई जगहों पर भीड़ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User