फतेहपुर में लोडर और बाइक की टक्कर, दो की मोत:एक ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में शोक का माहौल

Nov 09, 2026 - 19:08
0
फतेहपुर में लोडर और बाइक की टक्कर, दो की मोत:एक ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में शोक का माहौल
फतेहपुर के ऐराया ब्लॉक में रविवार को छोटे लोडर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, दावतपुर मजरे मोहम्मदपुर गांव निवासी दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पुआल लादकर आ रहे छोटे लोडर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद मोनू पुत्र खलील अहमद और 22 वर्षीय राजा पासवान के रूप में हुई है। दोनों दावतपुर मजरे मोहम्मदपुर गांव के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User