पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी:इटावा में बच्चों के लिए मिठाई नहीं लाने पर रात में हुई थी कहासुनी
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विवाहिता की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद उसके चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब पीकर घर पहुंचने पर हुआ था विवाद घटना कोठी चांदनपुर गांव की है। यहां रहने वाली 28 साल की चंद्रा देवी की शादी करीब 10 साल पहले जितेंद्र कुमार से हुई थी। जितेंद्र पुताई का काम करते हैं। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। मृतका के जीजा राजू के मुताबिक, रविवार देर रात जितेंद्र कुमार शराब के नशे में घर पहुंचे थे। आरोप है कि वह बच्चों के लिए मिठाई भी नहीं लाए थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद चंद्रा देवी ने घर में फंदा लगा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजन महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चंद्रा देवी की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)