फुटबॉल में गोरखपुर और सागर विवि ने जीता मैच:सीएसजेएमयू में हो रहे कॉम्पटीशन में दूसरे दिन 10 मैचों के नतीजे आए
सीएसजेएमयू में सेंट्रल जोन अंतर-विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन रविवार को 10 मुकाबलों के नतीजे घोषित किए गए। दिन का सबसे रोमांचक मैच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 8-7 से जीत दर्ज की। वहीं डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने 7-0 से एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया। आईआईटी के मैदान पर हुए मुकाबले आईआईटी कानपुर के खेल मैदान पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल ने विक्रांत विश्वविद्यालय को 2-1 से हराया। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को 7-0 से शिकस्त दी। जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा और नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में आगरा विश्वविद्यालय ने 7-6 से जीत हासिल की। विवि के मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम सीएसजेएमयू परिसर के फुटबॉल मैदान पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन को 5-0 से हराया। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय को 1-0 और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर ने रेनेसां विश्वविद्यालय, इंदौर को 3-0 से पराजित किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को बेनेट विश्वविद्यालय की टीम के निर्धारित समय पर मैदान में नहीं पहुंचने से वॉकओवर मिला। मांडसौर विश्वविद्यालय और सेज विश्वविद्यालय की टीमें भी अपने निर्धारित मुकाबले के लिए नहीं पहुंचीं, जिससे मैच नहीं हो सका। दोनों मैदानों पर खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाएं प्रतियोगिता के तकनीकी पर्यवेक्षण के लिए एआईयू की ओर से कालीकट विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. साकिर हुसैन पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद हैं। यूपी फुटबॉल एसोसिएशन ने अजीत सिंह और एमएस बेग को टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। आयोजन सचिव शुभम हज़ारिया ने बताया कि दोनों खेल स्थलों पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, पेयजल, सुरक्षा और रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)