केशव मौर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए:बरेली में डिप्टी सीएम ने मेधावियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित

Nov 15, 2026 - 19:33
0
केशव मौर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए:बरेली में डिप्टी सीएम ने मेधावियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित
बरेली में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक समरसता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संकल्प समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। ये जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एमएलसी क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार और महापौर उमेश गौतम मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, कैंट विधायक डॉ. संजीव अग्रवाल और बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User