बरेका के सूर्य सरोवर पर छठ महापर्व कार्यक्रम:अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, सात घोड़ों वाले रथ पर सूर्यदेव

Nov 15, 2026 - 19:33
0
बरेका के सूर्य सरोवर पर छठ महापर्व कार्यक्रम:अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, सात घोड़ों वाले रथ पर सूर्यदेव
वाराणसी में छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित सूर्य सरोवर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज के सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सूर्य सरोवर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। इस वर्ष आयोजन में सात घोड़ों से युक्त रथ पर विराजमान सूर्यदेव की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिमा को सरोवर परिसर में स्थापित किया गया था। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और रोशनी से परिसर को सजाया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं छठ समिति के संरक्षक राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण भारद्वाज चौधरी और उप महाप्रबंधक सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूजन-अर्चन किया। छठ पर्व के दौरान बरेका परिसर में भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने छठी मइया के पारंपरिक लोकगीत गाए। सरोवर के जल में सूर्य की लालिमा और दीपों की रोशनी के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सूर्य वंदना की। इस अवसर पर भजन संध्या के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से परिसर गूंजता रहा। कर्मचारी परिषद के सदस्य श्रीकांत यादव, नवीन कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिंह और संतोष कुमार यादव भी आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में छठ समिति के संस्थापक सी.के. ओझा, अध्यक्ष अनूप सिंह वत्स, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह, महामंत्री अजय आर, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार और नीलेश कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोग किया। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), नागरिक सुरक्षा दल, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड और जिला भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने सहयोग किया। सभी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाण्डेय और दीपा मिश्रा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User