पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 भाइयों की मौत:सीतापुर में हादसे के बाद पिकअप खाई में पलटी, चालक फरार, ननिहाल जा रहे थे

Nov 02, 2026 - 13:54
0
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 भाइयों की मौत:सीतापुर में हादसे के बाद पिकअप खाई में पलटी, चालक फरार, ननिहाल जा रहे थे
सीतापुर के रेउसा थाना इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे रेउसा-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रंगवा गांव निवासी सुशील (20) पुत्र राममूरत निषाद और सूरज (17) पुत्र महेश निषाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से अपने ननिहाल गोधनी सरैया जा रहे थे। दोनों अभी रेउसा-बिसवां मार्ग पर सीताराम पुरवा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे जा पलटी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सीएचसी रेउसा में चिकित्सकों ने सुशील और सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची रेउसा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। चालक की तलाश में जुटी पुलिस रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद पलटे वाहन को बाहर निकलवाया जा रहा है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में दो युवकों की मौत से रंगवा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User