ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम टाउनशिप में प्लॉट लेने का मौका:650 से अधिक प्लॉटों के लिए 2 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Nov 02, 2026 - 13:54
0
ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम टाउनशिप में प्लॉट लेने का मौका:650 से अधिक प्लॉटों के लिए 2 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ग्रेटर आगरा में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने एक और आवासीय योजना में प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत विकसित हो रही गोमतीपुरम टाउनशिप के लिए सोमवार यानी 2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने इसका शुभरंभ किया। गोमतीपुरम में 650 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 2 दिसंबर तक चलेगी। करीब 49.45 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित हो रही यह टाउनशिप आगरा की प्रमुख आवासीय योजनाओं में शामिल होगी। एडीए उपाध्यक्ष ने ये बताया एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, गोमतीपुरम में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के भूखंड उपलब्ध होंगे। इससे अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट लेने का अवसर मिलेगा। इनर रिंग रोड के नजदीक विकसित हो रही इस टाउनशिप में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। ग्रेटर आगरा का हिस्सा है गोमतीपुरम गोमतीपुरम टाउनशिप ग्रेटर आगरा परियोजना का हिस्सा है। एडीए रायपुर और रहनकलां क्षेत्र में करीब 449.5 हेक्टेयर जमीन पर 5142 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर आगरा विकसित कर रहा है। इसके तहत देश की प्रमुख नदियों के नाम पर 10 छोटी-छोटी टाउनशिप बसाई जानी हैं। इनमें आवासीय, व्यावसायिक और हरित क्षेत्र भी शामिल होंगे। गोमतीपुरम इसी परियोजना की प्रमुख आवासीय टाउनशिप है। 719 भूखंडों का है प्रस्तावित लेआउट गोमतीपुरम का प्रस्तावित क्षेत्रफल 49.45 हेक्टेयर है। टाउनशिप के मास्टर प्लान में 719 आवासीय भूखंड निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, वर्तमान पंजीकरण चरण में 650 से अधिक भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। परियोजना का यूपी रेरा में भी पंजीकरण कराया गया है। इन सुविधाओं पर रहेगा जोर टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के अलावा सड़क, बिजली, जल निकासी, सीवर और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी व्यवस्था की गई है। नियोजित विकास के तहत आधारभूत ढांचे को विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को व्यवस्थित आवासीय वातावरण मिल सके। पहले भी दो टाउनशिप में हो चुका है आवंटन ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत एडीए इससे पहले गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अब गोमतीपुरम के जरिए तीसरी आवासीय टाउनशिप में भूखंड लेने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रेटर आगरा परियोजना के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। योजना की खास बातें आवेदन का माध्यम: एडीए की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User