गोरखपुर पदयात्रा में 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य:महाराजगंज में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तय की जिम्मेदारियां, 4 नवंबर को होगा कार्यक्रम

Nov 02, 2026 - 15:00
0
गोरखपुर पदयात्रा में 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य:महाराजगंज में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तय की जिम्मेदारियां, 4 नवंबर को होगा कार्यक्रम
महराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने आवास पर बैठक कर गोरखपुर में 4 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा की पदयात्रा में जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया। सोमवार को हुई इस बैठक में पदयात्रा की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने जिले में जनसंपर्क अभियान तेज करने और सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा करें। विधानसभा क्षेत्रवार सौंपी जिम्मेदारी पंकज चौधरी ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी के साथ अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए मंडल से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। बैठक में 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य पूरा करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, प्रमुख प्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्षों और नगर पंचायत अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही वाहनों की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, मंडलवार संख्या तय करने और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User