प्रतापगढ़ में 8.4 ग्राम MD के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 11 हजार 800 रुपए, आईफोन और बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार जब्त की

Nov 15, 2026 - 15:56
0
प्रतापगढ़ में 8.4 ग्राम MD के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 11 हजार 800 रुपए, आईफोन और बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार जब्त की
प्रतापगढ़ में पुलिस ने 8.4 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11,800 रुपए नकद, एक आईफोन और बिना नंबर प्लेट की हुंडई क्रेटा कार बरामद हुई है। पुलिस ने रविवार दोपहर 3:30 बजे मामले का खुलासा किया। बिना नंबर प्लेट की क्रेटा से ला रहा था नशीला पदार्थ पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि प्रतापगढ़ की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार में एमडीएमए लेकर आ रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी एआरटीओ उपनिरीक्षक विजय त्रिवेदी और आरक्षी पवन मौर्य को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने शुकुलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर कार रुकवाई और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ नान्हू (50) पुत्र कलीमउल्ला, निवासी ग्राम आममऊ ककहरा, थाना अंतू, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.4 ग्राम एमडीएमए, 11,800 रुपए नकद और एक आईफोन मिला। पुलिस ने बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई है। पट्टी क्षेत्र से खरीदकर लाता था एमडीएमए पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पट्टी क्षेत्र से एमडीएमए खरीदकर लाता था। वहां एक तय जगह पर नशीला पदार्थ रखा मिलता था। वह उस जगह रुपए रखकर बिना किसी से सीधे संपर्क किए एमडीएमए ले आता था। आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वहां नशीला पदार्थ कौन रखकर जाता है। वह इसकी बिक्री से अपना खर्च चलाने और शौक पूरे करने के लिए पैसे जुटाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User