प्रतापगढ़ पुलिस ने 147 गुम मोबाइल बरामद किए:.........
प्रतापगढ़ पुलिस ने अक्टूबर में CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से 147 गुम और खोए मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत 24 लाख 60 हजार रुपये है। प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन के सई कापलेक्स में दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने खुलासा किया शुक्रवार को पुलिस लाइन के साई कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने फोन उनके मालिकों को सौंपे।
पुलिस के मुताबिक, जिले के सभी थानों की साइबर टीमों और सर्विलांस सेल की तकनीकी मदद से ये फोन मिले। मोबाइल मालिकों ने फोन वापस मिलने पर पुलिस टीम और अधिकारियों का आभार जताया।
पुलिस ने बताया कि अक्टूबर में CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 79 प्रतिशत मोबाइल फोन वापस मिले। प्रतापगढ़ पुलिस अप्रैल में 40वीं रैंक पर थी और सितंबर तक 5वीं रैंक पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे फोन की लोकेशन पता लगाने और उसे वापस पाने में मदद मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)