प्रवीन कुमार बोले-वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए का कप्तान बनना सही:पूर्व क्रिकेटर ने धोनी से अनुशासन और संयम सीखने की कही बात, IPL बाद में पहले घरेलू क्रिकेट में दम दिखाएं युवा
आगरा के वजीरपुरा रोड स्थित सेंट पीटर्स कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपीसीए की पुरुष टीम के प्रमुख चयनकर्ता प्रवीण कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत कीक। कहा, आगरा हो या कोई अन्य जिला, सभी युवा क्रिकेटरों को शुरुआत से ही आईपीएल और भारतीय टीम का सपना देखने लग जाते हैं। इसके बजाय शहर, राज्य, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं पर पूरा फोकस करना चाहिए। आगे कहा कि आगे बढ़ने का रास्ता घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से ही बनता है। इसके लिए अनुशासन, धैर्य और लगातार मेहनत सबसे जरूरी है। सिर्फ आईपीएल के सपने देखकर काम नहीं चलेगा। वैभव सूर्यवंशी को जिम्मेदारी देने में कोई बुराई नहीं:
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाए जाने पर प्रवीण कुमार ने कहा कि क्रिकेट में उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है। खिलाड़ी 12 साल का हो या 40 साल का, अगर वह अच्छा खेल रहा है तो उसे जिम्मेदारी देने में कोई बुराई नहीं है। आज कम उम्र के खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में अंडर-19 भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया है, जिससे सीनियर खिलाड़ियों पर भी दबाव बढ़ा है। अब वही टिकेगा जो लगातार मेहनत करेगा। धोनी से सीखो अनुशासन और संयम:
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के अनुभव साझा करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि उनकी कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात थी। धोनी अच्छे इंसान हैं। युवा खिलाड़ियों को उनसे अनुशासन, धैर्य और संयम जरूर सीखना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)