प्रयागराज की राखी नेपाल में कुश्ती प्रतियोगिता खेलेंगी:मंत्री नन्दी ने मातृशोक के बीच दिए 21 हजार रुपए

Nov 21, 2026 - 19:27
0
प्रयागराज की राखी नेपाल में कुश्ती प्रतियोगिता खेलेंगी:मंत्री नन्दी ने मातृशोक के बीच दिए 21 हजार रुपए
आर्थिक तंगी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से चूकने की कगार पर पहुंचीं प्रयागराज की पंजा कुश्ती खिलाड़ी राखी निषाद अब नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उन्हें 21 हजार रुपए की मदद दी है। सदियापुर की रहने वाली राखी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। वह 29 से 31 दिसंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने वाली एशिया-पैसिफिक आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। राखी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। यात्रा और अन्य खर्चों के लिए उन्हें 20 से 21 हजार रुपए जुटाने थे। हाल ही में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की माताजी का निधन हुआ है। राखी शोक जताने बहादुरगंज स्थित मंत्री के आवास पहुंची थीं। वहां मंत्री ने उनसे नेपाल जाने की तैयारियों के बारे में पूछा। राखी ने उन्हें आर्थिक तंगी और 21 हजार रुपए की जरूरत बताई। राखी की बात सुनने के बाद मंत्री ने मदद का भरोसा दिया। अगले ही दिन नन्दी सेवा संस्थान के सदस्यों और भाजपा पदाधिकारियों ने सदियापुर स्थित राखी के घर जाकर उन्हें 21 हजार रुपए दिए। मंत्री ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभा का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राखी काठमांडू में अच्छा प्रदर्शन कर प्रयागराज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। राखी ने कहा कि दुख की घड़ी में भी उनकी समस्या को प्राथमिकता दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User