प्रयागराज में 37 कारों की हेरिटेज रैली निकली:पुलिस कमिश्नर ने रवाना किया, प्रतीक अहलानी और रागिनी चंदेल की टीम पहले स्थान पर रही
प्रयागराज में रविवार को 37 विंटेज और आधुनिक कारों की रैली निकली। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-E की ओर से आयोजित रैली को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया ने आकाशवाणी प्रसार भारती परिसर से रवाना किया। रैली के जरिए सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। रास्ते में लोगों ने कारें देखने के लिए भीड़ लगाई और प्रतिभागियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। कारों पर लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा अभियानों और सामाजिक संदेशों को दिखाया गया था। मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि रैली ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आकाशवाणी परिसर से सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस और शहर के दूसरे प्रमुख रास्तों से गुजरी। प्रतिभागियों को प्रयागराज के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों पर जाकर तय साक्ष्य जुटाने का टास्क दिया गया था। रैली का समापन चैथम लाइंस स्थित गुलाटी गेस्ट हाउस में हुआ। समारोह में पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी और मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने विजेताओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र दिए। नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकावा एग्रो लिमिटेड ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को विशेष पुरस्कार दिए। प्रतीक अहलानी और रागिनी चंदेल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, सांत्वना पुरस्कार और गिफ्ट हैम्पर दिए गए। कार्यक्रम चेयरपर्सन रीता बीर और लालू मित्तल ने बताया कि रैली का उद्देश्य लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के आठ सेवा क्षेत्रों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इनमें पर्यावरण संरक्षण, भूख से राहत, दृष्टि संबंधी सेवाएं, बाल कैंसर जागरूकता और आपदा राहत शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल के मेयर अजय अवस्थी ने किया। इसमें लायंस क्लब प्रयागराज के सभी 33 सहयोगी क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)