पत्नी से अश्लील बातों का विरोध करने पर धमकी:हापुड़ में आरोपी ने तमंचा दिखाया, फोन पर हत्या की धमकी दी; 2 लोगों पर केस
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सुनील ने उसे और उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद सुनील के रिश्तेदार निशांत ने भी फोन कर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मई 2025 में उसके चचेरे ताऊ का बेटा सुनील उसकी पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करता था। विरोध करने पर वह सुनील के घर गया और परिजनों को बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। इसके बाद सुनील उससे रंजिश रखने लगा और धमकियां देने लगा। 13 नवंबर को फोन कर दी जान से मारने की धमकी पीड़ित के मुताबिक, सुनील ने एक बार तमंचा दिखाकर उसे और उसकी पत्नी को डराया था। इसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि 13 नवंबर को सुनील के चाचा के बेटे निशांत ने फोन कर धमकी दी कि वह उसे जहां भी मिलेगा, जान से मार देगा। पीड़ित ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी है। उसने हाफिजपुर थाने में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)