पत्नी की हत्या कर गड्ढे में दफनाया:संभल में भांजे के घर के पीछे मिली लाश, जेसीबी से खुदवाया

Nov 15, 2026 - 15:39
0
पत्नी की हत्या कर गड्ढे में दफनाया:संभल में भांजे के घर के पीछे मिली लाश, जेसीबी से खुदवाया
संभल में 10 दिन से लापता महिला का शव रविवार दोपहर भांजे के दो मंजिला मकान के पीछे छह फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और अपने भांजे के साथ मिलकर शव को गड्ढे में दफना दिया। महिला अमरोहा की रहने वाली थी। पुलिस ने बुलडोजर की मदद से गड्ढा खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। मामले में अमरोहा और संभल की पुलिस जांच कर रही है। घरेलू विवाद के बाद हत्या का आरोप मामला संभल जिले की गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के गंवा कस्बे का है। मृतक की पहचान अनीता (30) पत्नी नेमपाल, निवासी गांव पुरसल, थाना आदमपुर, तहसील हसनपुर, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 4 और 5 नवंबर की मध्यरात्रि घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान नेमपाल ने अनीता की हत्या कर दी। इसके बाद भांजे राजू सैनी निवासी गंवा के साथ मिलकर शव को उसके मकान के पीछे छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी हत्या के बाद नेमपाल ने थाना आदमपुर पुलिस को पत्नी के बिना बताए घर से लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पति की बातों पर पुलिस को संदेह हुआ। आरोप है कि सख्ती से पूछताछ करने पर नेमपाल ने पत्नी की हत्या और भांजे की मदद से शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली। बुलडोजर से खुदवाया गड्ढा, शव बरामद रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस ने गंवा कस्बे में बताए गए स्थान पर खुदाई कराई। बुलडोजर की मदद से करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसमें से अनीता का शव बरामद हुआ। मौके पर थाना रजपुरा और थाना आदमपुर की पुलिस के साथ थाना सैदनगली की पुलिस भी तैनात रही। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। थाना रजपुरा प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मामला अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पुरसल का है। महिला का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई थाना आदमपुर पुलिस की ओर से की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User