औरैया के खेत में बुजुर्ग किसान का शव मिला:ट्यूबवेल के पास मिले शव का आधा चेहरा अलग, हत्या की आशंका
फफूंद के मोहल्ला मोतीपुर निवासी 69 वर्षीय किसान सुरेश कुशवाहा का शव शनिवार सुबह खेत में मिला। वह शुक्रवार शाम खेत की जुताई कराने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। ट्यूबवेल के पास उनका शव पड़ा था। चेहरे का आधा हिस्सा अलग था। परिजनों ने आशंका जताई कि धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई। सुरेश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह नगर के व्यापारी ऊधम चंद्र अग्रवाल की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। शनिवार सुबह उनके बेटे छूना और बंटी खेत पर तलाश करने पहुंचे। पिता का शव देखकर वे परिजनों को लेकर एंबुलेंस से चिचौली अस्पताल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)