बुर्का पहने नहर में मिला शव किन्नर का निकला:हापुड़ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त
हापुड़ में मिला बुर्का पहने शव महिला का नहीं, बल्कि किन्नर का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, बछलौता के पास मध्य गंग नहर के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे कुछ लोगों ने नहर में शव बहता देखा। इसकी खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बाबूगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में बुर्का पहने होने के कारण शव महिला का लग रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल आंकी गई थी। पुलिस को आशंका थी कि शव नहर में पीछे की ओर से बहकर आया है। आसपास के जनपदों के थानों को भी सूचना भेजी गई है। मृतक की पहचान के लिए गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान के प्रयास जारी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के किन्नर होने की पुष्टि हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)