पूजा के दीये से दुकान में आग लगी:बरेली में धुएं से मार्केट में लोग जुटे; दमकल टीम ने एक घंटे में आग बुझाई

Nov 20, 2026 - 22:06
0
पूजा के दीये से दुकान में आग लगी:बरेली में धुएं से मार्केट में लोग जुटे; दमकल टीम ने एक घंटे में आग बुझाई
बरेली में नगर निगम के सामने मार्केट की एक फोटो स्टेट दुकान में पूजा के दीये से आग लग गई। दुकान बंद थी और मालिक घर जा चुके थे। दमकल टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। कुंवरपुर निवासी आरएस राठौर की इस मार्केट में फोटो स्टेट की दुकान है। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि दुकान में पूजा के लिए जलाया गया दीया बुझाना भूल गए। दीये की लौ से दुकान में रखे सामान ने आग पकड़ ली। दुकान बंद होने के कारण आग लगने की जानकारी समय पर किसी को नहीं मिली। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुटे और दमकल विभाग को सूचना दी। आग से दुकान का सामान जल गया। आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित थे। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंची। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पूजा के दीये से लगी। नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User