सरकारी नौकरी के नाम पर दंपति ने 10.75 लाख ठगे:फर्जी नियुक्ति पत्र देने और CISF में भर्ती का झांसा देने का आरोप

Nov 22, 2026 - 07:09
0
सरकारी नौकरी के नाम पर दंपति ने 10.75 लाख ठगे:फर्जी नियुक्ति पत्र देने और CISF में भर्ती का झांसा देने का आरोप
बिजनौर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दुकानदार से 10.75 लाख रुपये लेने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर कोतवाली के रामपुर बकली निवासी योगराज सिंह की चक्कर रोड पर नशा मुक्ति आश्रम के सामने ज्ञान विहार में जनरल मर्चेंट की दुकान है। योगराज के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली दीपा पत्नी सचिन और सचिन पुत्र अमर सिंह दुकान पर खरीदारी करने आते थे। दोनों ने उनकी पत्नी और बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि नौकरी के नाम पर अलग-अलग तारीखों में नकद और बैंक खाते के जरिए रुपये लिए गए। योगराज के अनुसार, 6 अगस्त 2022 को एक लाख रुपये दिए गए। इसके बाद 2023 और 2024 में भी कई किस्तों में रकम दी गई। योगराज का आरोप है कि दंपति ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का परिणाम और नियुक्ति पत्र दिया। 11 जुलाई 2023 को दैनिक पास देकर युवक से फर्जी तरीके से ज्वाइनिंग भी कराई गई। कुछ समय बाद दीपा ने फोन कर लखनऊ कार्यालय में छापेमारी होने की बात कही और युवक को घर बुलाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने सीआईएसएफ में तैनाती का भरोसा देकर युवक को नागपुर के प्रशिक्षण केंद्र भेजा। करीब एक महीने बाद युवक को पश्चिम बंगाल के डोगरा में तैनाती का पत्र दिया गया। वहां दस दिन होटल में रुकने के बाद एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया और शारीरिक परीक्षण कराया। बाद में कलर ब्लाइंडनेस की रिपोर्ट देकर युवक को वापस भेज दिया गया। पीड़ित के मुताबिक, जानकारी करने पर उसे ठगी का पता चला। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी दंपती धमकी देने लगे और शहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने 2025 तहरीर के आधार पर दीपा और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User