हाथरस में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित:स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, पर्यावरण और स्वच्छता पर दिया संदेश
हाथरस के सासनी तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द स्थित प्रताप भानू इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेश देती बेहतरीन कलाकृतियां बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने 'सेवा संकल्प अभियान' के मूल उद्देश्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुंदर पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर कन्हैया सिंह रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत होती है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)