रविवार का टैरो राशिफल:कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ और मिथुन राशि वालों को विदेश से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है

Nov 29, 2026 - 02:33
0
रविवार का टैरो राशिफल:कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ और मिथुन राशि वालों को विदेश से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है
रविवार, 29 नवंबर को मेष राशि वालों के प्रेम विवाह को परिवार की मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। वृश्चिक राशि के अविवाहित लोगों का विवाह प्रस्ताव पक्का होने के प्रबल संकेत हैं। वृष राशि वालों के प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने से जुड़े कागजी काम आगे बढ़ सकते हैं। मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी या पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। नौकरी बदलने या ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी हो सकती है। मिथुन राशि के विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। कर्क राशि वालों को नई नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। सिंह राशि वालों को प्रमोशन या बोनस मिलने के संकेत हैं। तुला राशि वालों के लिए नई बिजनेस पार्टनरशिप शुरू करने का अच्छा दिन है। वहीं, मीन राशि वालों के लिए भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने का दिन रहेगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर पैतृक मकान या जमीन से जुड़े कागजी काम पूरे करने का अच्छा दिन है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह से जमापूंजी और संपत्ति का बेहतर मैनेजमेंट कर पाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल बढ़ेगी। पुराने पारिवारिक विवाद भी सुलझेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसा जमा करने की योजना बनेगी। करियर- ऑफिस में स्थायी पद और लंबे समय तक चलने वाले प्रोजेक्ट मिलने से करियर में सुरक्षा महसूस होगी। रियल एस्टेट, बैंकिंग, इंश्योरेंस और फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी विश्वसनीयता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकार सौंप सकते हैं। लव- प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर गंभीर बातचीत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित रिश्तेदार के माध्यम से विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इससे खुशी महसूस होगी। हेल्थ- खानपान और दिनभर शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने पर ध्यान देने की जरूरत होगी। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1 वृष – द चेरियट आज अपने तय किए हुए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी लगन और अनुशासन से काम करेंगे। परिवार के किसी जरूरी फैसले में सभी सदस्य आपकी राय से सहमत होंगे। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने से जुड़े कागजी काम आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस बढ़ाने के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। करियर- कार्यस्थल पर आपकी मैनेजमेंट क्षमता और मुश्किल परिस्थितियों में काम करने के तरीके की तारीफ होगी। ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, सिविल इंजीनियरिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। बॉस के साथ प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। नए क्लाइंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने से कंपनी में आपका महत्व बढ़ेगा। लव- पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में पारदर्शिता आएगी। साथी के साथ किसी नजदीकी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आत्मनिर्भर और स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है। आपसी सम्मान और भरोसे से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ- लगातार कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से आंखों में थकान या जलन महसूस हो सकती है। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8 मिथुन – द वर्ल्ड लंबे समय से चल रहा कोई बड़ा काम आज सफलतापूर्वक पूरा होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में दूसरे राज्यों या देशों के नए क्लाइंट से संपर्क बनेंगे। करियर- मल्टीनेशनल कंपनियों, आईटी, एविएशन, मीडिया और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। कई महीनों से अधूरा पड़ा कोई प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको नई जिम्मेदारियां भी सौंपेंगे। लव- प्रेम संबंधों में संतुष्टि और अच्छा तालमेल महसूस होगा। पार्टनर के साथ चल रहे सभी पुराने मतभेद खत्म होंगे। दोनों भविष्य की योजनाओं को लेकर सहमत होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। हेल्थ- शारीरिक फिटनेस और रोगों से बचाव की क्षमता बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2 कर्क – ऐस ऑफ कप्स आज मानसिक शांति और खुशी महसूस होगी। परिवार के लोगों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर मन हल्का होगा। आर्थिक मामलों में नया निवेश या बचत योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। कला, संगीत और समाज सेवा से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। करियर- अपनी रचनात्मक प्रतिभा से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दिन बहुत अच्छा है। टीचिंग, काउंसलिंग, हेल्थकेयर, डिजाइनिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को नई पहचान और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से टीमवर्क बेहतर होगा। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। लव- प्रेम संबंधों में नई शुरुआत और भावनात्मक नजदीकी महसूस होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए और समझदार व्यक्ति का आगमन हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा और साथ में अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई प्यारा उपहार भी मिल सकता है। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम की परेशानी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। लकी कलर- सॉफ्ट पिंक, लकी नंबर- 6 सिंह – सिक्स ऑफ वांड्स आज आपके प्रयासों को सार्वजनिक रूप से पहचान और सम्मान मिलेगा। परिवार के लोग आपकी किसी उपलब्धि पर गर्व महसूस करेंगे। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। सामाजिक या सामूहिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रिय भागीदारी की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले आपकी बिक्री और साख बढ़ेगी। सफलता मिलने के बावजूद व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। करियर- उच्च अधिकारियों से प्रशंसा पत्र, बोनस या प्रमोशन मिल सकता है। सेल्स, मार्केटिंग, राजनीति, मैनेजमेंट और पीआर से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मीटिंग और प्रेजेंटेशन के दौरान आपके नए आइडिया को तुरंत मंजूरी मिलेगी। लव- पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने पर आपकी जोड़ी की काफी तारीफ होगी। जीवनसाथी आपके करियर की तरक्की में पूरा सहयोग देगा और आपकी खुशियों में शामिल होगा। सिंगल लोगों को किसी कार्यक्रम या ऑफिस के माध्यम से आत्मविश्वासी साथी मिल सकता है। हेल्थ- पैरों में थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9 कन्या – एट ऑफ पेंटाकल्स आज पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। घर की साफ-सफाई, मरम्मत या जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में समय बीतेगा। अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए महीनेभर के खर्चों का बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। करियर- अपनी कार्यक्षमता और योग्यता बढ़ाने के लिए किसी नई तकनीक से जुड़ी ट्रेनिंग या वर्कशॉप में शामिल होने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, डाटा एनालिसिस और लेखन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। लव- काम की ज्यादा व्यस्तता के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे उन्हें थोड़ी नाराजगी हो सकती है। शाम को साथ बैठकर खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। विवाहित लोग घरेलू कामों में जीवनसाथी का सहयोग करें। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में दिखावे के बजाय ईमानदारी और भरोसे को महत्व दें। हेल्थ- आंखों की थकान और पाचन तंत्र की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। लकी कलर- ओलिव ग्रीन, लकी नंबर- 5 तुला – टू ऑफ कप्स आज आपसी सहयोग, समझदारी और अच्छे संबंधों से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सभी एक-दूसरे के काम में हाथ बंटाएंगे। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही पुरानी गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। आर्थिक मामलों में भरोसेमंद पार्टनर की सलाह से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस में नई पार्टनरशिप या किसी के साथ मिलकर कारोबार शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। करियर- सहकर्मियों और टीम के लोगों के साथ बेहतरीन तालमेल से मुश्किल प्रोजेक्ट भी समय पर पूरे होंगे। क्लाइंट के साथ मीटिंग सफल रहेगी। नए कारोबारी अनुबंध पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। एचआर, कंसल्टेंसी, काउंसलिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। लव- प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद रोमांटिक और सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ अपने मन की बातें साझा करेंगे। इससे रिश्ते में भरोसा और गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसके विचार आपसे मेल खाएंगे। शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा। हेल्थ- शरीर में पानी की कमी और गले या छाती में जकड़न की परेशानी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9 वृश्चिक – द हायरोफैंट आज अपने सिद्धांतों, परंपराओं और अनुभवी लोगों की सलाह के मुताबिक काम करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ या पारिवारिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुरक्षित और लंबे समय की निवेश योजनाओं पर भरोसा करना बेहतर होगा। कंपनी के नियमों और नीतियों का पालन करने से बाजार में आपकी साख मजबूत होगी। करियर- वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का सम्मान करने से विशेष लाभ होगा। एजुकेशन, रिसर्च, बैंकिंग, कानून और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। किसी अनुभवी मार्गदर्शक या शिक्षक की सलाह से करियर की दिशा स्पष्ट होगी। ऑफिस में अनुशासन और समय की पाबंदी रखने से वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी। एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों और पारिवारिक परंपराओं को ज्यादा महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह प्रस्ताव परिवार की सहमति से पक्का होने के प्रबल संकेत हैं। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के परिवार का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। मानसिक एकाग्रता पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। लकी कलर- सैफ्रन, लकी नंबर- 3 धनु – नाइन ऑफ वांड्स आज धैर्य और सतर्कता से परिस्थितियों को संभालना होगा। घर के किसी पुराने मामले को सुलझाने या अधूरे काम को पूरा करने के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी जमापूंजी और निजी बातों की गोपनीयता को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। करियर- कार्यक्षेत्र में लगातार आ रही रुकावटों के बावजूद पूरी मजबूती से अपने काम में जुटे रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में नई रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि अपने अनुभव से उनका समाधान निकाल लेंगे। सहकर्मियों के साथ जिम्मेदारियां स्पष्ट रखें, ताकि अतिरिक्त काम का बोझ आपके ऊपर न आए। सरकारी और कानूनी कामों से जुड़े दस्तावेजों की सावधानी से जांच करें। लव- पुराने अनुभवों के कारण रिश्ते में अपने मन की बातें खुलकर कहने में संकोच महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने रिश्ते में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रोकना होगा। आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। हेल्थ- भारी सामान उठाने से बचें। उठने-बैठने के तरीके और शारीरिक आराम का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। लकी कलर- रस्ट, लकी नंबर- 9 मकर – द सन आज परिवार में किसी बड़ी उपलब्धि या संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। समाज और रिश्तेदारों के बीच आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी या पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट पक्का होने से उत्साह बढ़ेगा। करियर- अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के अच्छे नतीजे मिलेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में नई टीम का नेतृत्व करने या बड़ा प्रोजेक्ट संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- प्रेम संबंधों में खुशहाली, भरोसा और पारदर्शिता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलने पर विचार कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए परिवार के माध्यम से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शादीशुदा लोगों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। हेल्थ- जोड़ों के दर्द की परेशानी से राहत मिल सकती है। शारीरिक फिटनेस बनाए रखने पर ध्यान दें। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7 कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज जीवन में सुखद और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार की लंबे समय से चली आ रही कोई पुरानी समस्या सुलझ जाएगी। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। अचानक धन लाभ होने या किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। घर में किसी पारिवारिक उत्सव की तैयारी भी शुरू हो सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने या ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। सॉफ्टवेयर, डाटा साइंस, मीडिया और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आपके नए आइडिया को वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत मंजूरी मिलेगी। लव- प्रेम संबंधों में कोई सुखद बदलाव आएगा। रिश्ते में नया उत्साह महसूस होगा। पार्टनर के साथ अचानक किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों की अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि बदलते मौसम के दौरान खानपान को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा। लकी कलर- मैजंटा, लकी नंबर- 6 मीन – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने और अपनी ऊर्जा वापस हासिल करने का दिन है। परिवार में चल रहे किसी तनावपूर्ण माहौल से कुछ समय दूर रहने पर मानसिक शांति मिलेगी। घर पर अपनी पसंद की किताबें पढ़ने या शांत वातावरण में समय बिताने से विचारों में स्पष्टता आएगी। आर्थिक मामलों में आज कोई नया निवेश या बड़ा खर्च करने से बचें। बिजनेस की रुकी हुई योजनाओं पर शांत होकर विचार करने का समय है। करियर- लगातार चल रहे काम के दबाव से राहत पाने के लिए छुट्टी लेने या काम की रफ्तार कम करने पर विचार कर सकते हैं। अधूरे काम निपटाने के बाद नई जिम्मेदारियां लेने से बचें। नई योजनाएं बनाने, दस्तावेजों और प्रशासन से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस पॉलिटिक्स से पूरी तरह दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। लव- प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए शांत होकर परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। पार्टनर को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं पर भी नियंत्रण रखें। साथी के साथ घर पर बैठकर शांति से बातचीत करना बेहतर होगा। किसी भी विवादित मुद्दे पर आज बहस करने से बचें। हेल्थ- मानसिक और शारीरिक आराम की जरूरत रहेगी। पाचन तंत्र की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। लकी कलर- मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर- 4

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User