हाथरस में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:हाथरस के बरवाना चौराहे के पास हादसा; दूसरा सवार घायल

Nov 29, 2026 - 00:00
0
हाथरस में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:हाथरस के बरवाना चौराहे के पास हादसा; दूसरा सवार घायल
हाथरस जिले में आज शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अतर सिंह की मौत हो गई, जबकि राजवीर सिंह घायल हो गए। घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के बरवाना नगला मोती चौराहे के पास हुई। केशोपुर निवासी 22 वर्षीय अतर सिंह, वीरी सिंह के बेटे थे। वह बेलदारी का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल वह नगला मोती में काम कर रहा था। उनके साथ गांव के रिश्तेदार राजवीर सिंह भी थे, जो राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों काम खत्म करके बाइक से केशोपुर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राजवीर सिंह को चोटें आईं। अतर सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को ले गए अपने साथ... परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। अतर सिंह के दो बच्चे हैं। हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User