29 नवंबर का राशिफल:मकर राशि वालों के पैतृक संपत्ति के रुके मामले सुलझ सकते हैं, कर्क और तुला राशि वालों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं
रविवार, 29 नवंबर को मेष राशि वालों को रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। मकर राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति से जुड़े रुके मामलों पर बात आगे बढ़ाने का अच्छा दिन है। वृष राशि वालों के जमीन और वाहन खरीदने से जुड़े कामों में तेजी आएगी। कर्क और तुला राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। कर्क राशि वालों का कोई पारिवारिक मामला भी सुलझ जाएगा। सिंह राशि वालों को अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। कारोबार में नए अनुबंध भी मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने और कुंभ राशि वालों के लिए बिजनेस पार्टनरशिप की योजना पर अमल करने का अच्छा समय है। वृष, तुला और धनु राशि वालों के धार्मिक स्थलों पर जाने के योग हैं। वहीं, मीन राशि वालों को संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। युवा जिस खास काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। ऐसी परिस्थितियों में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। गुस्से और जल्दबाजी के कारण किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। करियर- कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस फैसले लेने पड़ेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर विशेष ध्यान दें।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
हेल्थ- बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 वृष - पॉजिटिव- समय लाभदायक है। सभी कामों की योजना बनाकर उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर सफलता मिलेगी। कोई मुश्किल काम भी आज पूरा हो सकता है। जमीन या वाहन खरीदने से जुड़े कामों में तेजी आएगी। आपके व्यवहार और काम करने के तरीके की तारीफ होगी।
नेगेटिव- परिवार या किसी रिश्तेदार से जुड़े कुछ मामले उलझ सकते हैं। इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। संतान की किसी गलत गतिविधि को नजरअंदाज करने के बजाय उसे सही मार्गदर्शन दें। करियर- बिजनेस में कुछ चुनौतियां और रुकावटें बनी रहेंगी। हालांकि अपनी समझदारी और सूझबूझ से कामकाज की व्यवस्था संभाल लेंगे। फिलहाल पैसों के लेनदेन से जुड़े काम टालना बेहतर होगा, वरना नुकसान हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह पर विशेष ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।
हेल्थ- व्यस्तता के बीच अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी बातचीत और व्यवहार कुशलता से मुश्किल काम भी पूरे कर पाएंगे। हालांकि काम करने की पहले से योजना बनाना जरूरी होगा। मोबाइल या ईमेल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी लाभदायक मौके को हाथ से न निकलने दें। महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। युवा अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस में रह सकते हैं। करियर- कार्यस्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। अपने काम की गुणवत्ता और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करनी होगी।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में अपना समय खराब करने से बचें।
हेल्थ- तनाव और गुस्से का असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क - पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा कोई मामला सुलझने से घर की व्यवस्था बेहतर होगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़े काम भी आगे बढ़ेंगे।
नेगेटिव- अपने निजी कामों में व्यस्तता रहेगी। ऐसे में दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताबिक ही किसी की मदद करें। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस पार्टनर और कर्मचारियों के साथ संबंधों में चल रहा तनाव खत्म होगा। कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच जरूर करवाएं।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर का माहौल बिगड़ सकता है। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।
हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ के कारण नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पूरी तरह अनुकूल है। खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन ये खर्च अच्छे कामों के लिए होंगे। इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से अस्त-व्यस्त चल रही दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से चिंता रहेगी। हालांकि निराश होने के बजाय दोबारा कोशिश करना बेहतर होगा। घर में किसी तरह की मरम्मत या बदलाव करवाने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। करियर- बिजनेस की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। जरा-सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ नए कारोबारी अनुबंध मिलेंगे। इससे आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर विशेष सतर्क रहें।
लव- काम की अधिकता के कारण घर-परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि परिवार के लोग आपकी परेशानी समझेंगे और पूरा सहयोग करेंगे।
हेल्थ- खांसी-जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या - पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिन का ज्यादातर समय घर के रखरखाव और रचनात्मक कामों में बीतेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। युवा अपनी पढ़ाई और करियर से जुड़े प्रयासों में जुटे रहेंगे।
नेगेटिव- पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। भावुकता और उदारता में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। अपनी इस आदत पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। करियर- कर्मचारियों पर भरोसा रखने और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अन्य योजनाओं पर भी बातचीत होगी। हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हो सकती है। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। बदलते मौसम के प्रति भी लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 तुला - पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी नजदीकी जगह की यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर लिए गए फैसलों से अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। परिस्थितियों को व्यावहारिक तरीके से समझने की कोशिश करें। करियर- कारोबार में फिलहाल मंदी की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस बेहतर बनाने के लिए काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने होंगे। हालांकि कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपनी लापरवाही के कारण किसी काम में गलती कर सकते हैं।
लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है।
हेल्थ- बदलते मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से युवाओं की कोई समस्या हल हो सकती है। घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों की अच्छी तरह खातिरदारी करने से आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिले तो उसका फायदा उठाएं।
नेगेटिव- खर्च करते समय अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा भावुकता और उदारता आपकी कमजोरी बन सकती है। इन आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी रिश्तेदार की बिगड़ती सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। करियर- कारोबार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम का ज्यादा बोझ होने के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात होने की आशंका है।
हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4 धनु - पॉजिटिव- सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय बीतेगा। लोगों से मिलने-जुलने पर संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। फिलहाल सामान्य और शांत तरीके से अपने रोजमर्रा के काम करना बेहतर होगा। करियर- कारोबार से जुड़े नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में प्रगति होने की संभावना है। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। ऑफिस के काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे।
लव- घर-परिवार की खुशियों को प्राथमिकता दें। विवाहेतर प्रेम संबंधों का नकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है।
हेल्थ- नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9 मकर - पॉजिटिव- दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है तो आज उस पर विशेष ध्यान दें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण कई बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। हालांकि बातचीत और व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखकर रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकते हैं। करियर- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों की मदद लेना उपयोगी रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। कारोबार से जुड़े सोशल मीडिया और जनसंपर्क के कामों पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगा रहेगा।
हेल्थ- लापरवाही के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। गले में इंफेक्शन के कारण हल्का बुखार भी महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ - पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए की गई मेहनत आज सफल होने वाली है। अपने संपर्कों के माध्यम से कुछ ऐसी जानकारियां मिलेंगी, जिनसे काम आसान हो जाएंगे। घर और समाज में आपके योगदान तथा कामों की तारीफ होगी।
नेगेटिव- युवाओं और विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में असफलता मिलने से चिंता रहेगी। ऐसी स्थिति में मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। इससे परेशानियों में पड़ने से बचेंगे। करियर- कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप की कोई योजना है तो उस पर अमल करने का समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से रुके काम पूरे करने में उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
लव- घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें।
हेल्थ- गला खराब रहने के कारण बुखार भी महसूस हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5 मीन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बेहद अनुकूल है। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से घर में खुशी और सुकून का माहौल रहेगा। अपनी समझदारी और सिद्धांतों पर चलने की आदत के कारण घर और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव- वाहन या अन्य चीजों के रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। युवाओं को गैरजरूरी बातों में समय खराब करने के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना होगा। परेशानियों के कारण तनाव में आने के बजाय उनका समाधान निकालने की कोशिश करें। करियर- कारोबार का माहौल व्यवस्थित रहेगा। ज्यादातर काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम समय पर पूरे करने होंगे, वरना उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। एक-दूसरे को उपहार भी देंगे।
हेल्थ- भारी खानपान के कारण पाचन संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)