सैफई में रणवीर सिंह यादव की 24वीं पुण्यतिथि मनाई:समाधि स्थल पर हवन-पूजन हुआ; सांसद रामगोपाल, धर्मेंद्र समेत परिवार ने दी श्रद्धांजलि
इटावा के सैफई में शुक्रवार सुबह 11 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके समाधि स्थल पर हवन-पूजन किया गया। इसके बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण कर परिवार के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पहले देखें, 2 तस्वीरें…. कार्यक्रम में अभयराम यादव, सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक तेजप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, आर्यन यादव समेत परिवार के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैफई के पहले ब्लॉक प्रमुख थे रणवीर सिंह इस मौके पर आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2002 में भैया रणवीर सिंह यादव की असामयिक मृत्यु हो गई थी। वह हम सभी को छोड़कर चले गए थे। रणवीर सिंह यादव सैफई ब्लॉक के पहले ब्लॉक प्रमुख थे। उन्होंने ही सैफई महोत्सव की रूपरेखा तैयार की थी और इसकी शुरुआत का सपना देखा था। विकास कार्यों को किया याद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि रणवीर सिंह यादव के ब्लॉक प्रमुख रहते हुए सैफई ब्लॉक में विकास के कई काम हुए थे। उनके सपनों को आगे बढ़ाना परिवार और हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद नेताजी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे उनके बताए रास्ते पर चलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। रणवीर सिंह यादव के विचार और विकास के सपने आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)