भतीजी की मौत के बाद ताई फंदे पर लटकी मिली:हाथरस में महिला की मौत, कल 4 साल की मासूम का शव बोरे में मिला था
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कोंडरा गांव में शुक्रवार सुबह 4 बजे 35 साल की महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। एक दिन पहले ही उनकी 4 साल की भतीजी ममता का शव बोरे में बंद नहर किनारे मिला था। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। एक दिन पहले नहर किनारे मिला था भतीजी का शव मृतक महिला की पहचान गुड्डी देवी (35) पत्नी योगेश कुमार के रूप में हुई है। उनकी 4 साल की भतीजी ममता का शव गुरुवार को नहर किनारे बोरे में बंद मिला था। वह तीन दिन से घर से लापता थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। ममता का परिवार और गुड्डी देवी का परिवार एक ही घर में रहता था। गुरुवार को भतीजी का अंतिम संस्कार करने के बाद रात में गुड्डी देवी कमरे में सोई थीं, जबकि उनके पति योगेश और तीन बच्चे कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बच्ची के रोने पर कमरे में पहुंचे पति तड़के करीब 4 बजे गुड्डी देवी की एक बच्ची रोने लगी। काफी देर तक कमरे से कोई जवाब नहीं आया तो योगेश ने आवाज लगाई। इसके बाद वह कमरे में पहुंचे तो गुड्डी देवी को छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाथरस मॉर्च्युरी भेज दिया। पति बोला- मौत की वजह के बारे में कुछ नहीं कह सकता योगेश खेती-बाड़ी करता है और वाहन चालक भी है। गुड्डी देवी के चार बच्चे हैं। योगेश ने बताया कि एक दिन पहले उसकी भतीजी का शव मिला था। उसने कहा कि पत्नी की मौत की वजह के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। उसने इस बात को भी खारिज किया कि भतीजी के लापता होने के बाद पुलिस उसे परेशान कर रही थी और इसी वजह से उसकी पत्नी तनाव में थी। इधर, पुलिस भतीजी की हत्या के मामले के साथ ही गुड्डी देवी की मौत की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)