प्रतापगढ़ में भागवत कथा की कलश यात्रा निकली:महिलाओं ने मंगलगीत गाए, मोहिउद्दीनपुर होते हुए कथा स्थल पहुंची यात्रा
प्रतापगढ़ के मानधाता ब्लॉक के घाटमपुर बगिया में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारे और भजन-कीर्तन भी हुए। कथा व्यास ज्योतिषाचार्य मोहन शास्त्री जी महाराज और कुलगुरु पंडित राम शुक्ला की अगुवाई में यात्रा कथा स्थल से शुरू हुई। यह मोहिउद्दीनपुर और घाटमपुर होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु कथा सुनेंगे। इस मौके पर मुख्य यजमान माधुरी सिंह, राजेश प्रताप सिंह लल्लू फौजी, पवन सिंह, माताफेर सिंह, जग नारायण सिंह, हृदय नारायण सिंह, प्रेमनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, भगवान बक्श सिंह, आनंद राज सिंह, अजीत सिंह, गगन सिंह, राज कुमार सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, अयोध्या प्रताप सिंह और उज्ज्वल सिंह समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)