मथुरा में दो कारों से पकड़ा 134 किलो गांजा:दिल्ली-महाराष्ट्र के तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 134 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो कारों में गांजा लेकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मांट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले घेराबंदी कर दोनों कारों को रोका गया। तलाशी में गांजा बरामद होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों कारों को भी कब्जे में लिया है। तीन राज्यों से जुड़े हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ छोटे (36) निवासी औरैया, हाल निवासी दिल्ली, सचिन देवीदास तायवडे (22) और सोमेश साहेबराव मानेकर (32) निवासी अमरावती, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारों में गांजा लेकर कुछ लोग आगरा की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद मांट पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)