सेक्टर-150 के नाले में मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव:तीन दिन से लापता था; शराब के नशे में गिरने की आशंका
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में रविवार को नाले में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम पुत्र अजीज के रूप में हुई है। वह कोंडली गांव में रहता था और मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा का निवासी था। वह तीन दिन से लापता था।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम हाउसकीपिंग का काम करता था। वह शराब पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को सेक्टर-150 के नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस ने शव की जांच की। उसके शरीर पर चोट के कोई साफ निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिरा होगा।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)