बहराइच में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी-संघर्ष:चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, दोनों ओर से कई घायल

Nov 15, 2026 - 14:31
0
बहराइच में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी-संघर्ष:चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, दोनों ओर से कई घायल
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बैर का पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद घटना रघुवर पुरवा मुंडेरवा गांव की है। रविवार सुबह करीब 10 बजे बैर का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले पक्ष में अखिलेश तिवारी पुत्र देवी प्रसाद, गोलू तिवारी पुत्र मुन्नालाल, अंकित पुत्र मंगल, मंगल पुत्र रामतेज और मुन्नालाल पुत्र उदयराज शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष में ननके तिवारी, सुखराम तिवारी और राजकिशोर हैं। CHC से जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल सूचना मिलने पर विशेश्वरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद पहले पक्ष के मुन्ना तिवारी को छोड़कर अन्य घायलों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के कुछ घायलों को भी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User