सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व प्रधानाचार्य ने आरोप पत्र बनाया:सहायक अध्यापक का आरोप; डीएम और डीआईओएस से जांच व कार्रवाई की मांग
बागपत। खेकड़ा तहसील क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाचार्य पद और कथित फर्जी दस्तावेजों को लेकर विवाद सामने आया है। कॉलेज के सहायक अध्यापक ने पूर्व प्रधानाचार्य पर सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रधानाचार्य दर्शाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल कर अपने खिलाफ कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने 25 नवंबर को जिलाधिकारी ऑफिस और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बागपत को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, मुकेश कुमार शर्मा ने स्कूल मे बताया की खेकड़ा में गणित विषय के सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानाचार्य पर 31 मार्च 2023 को अधिवर्षता आयु पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके थे। इसके बावजूद 31 मई 2023 को उनके द्वारा स्वयं को प्रधानाचार्य दर्शाते हुए एक आरोप पत्र तैयार किया गया। आरोप है कि इस दस्तावेज को बाद में प्रबंधक की ओर से भी प्रतिहस्ताक्षरित कर चार्जशीट में संलग्नक संख्या 15 के रूपशिक्षक का आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद प्रधानाचार्य पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होने के बावजूद दस्तावेज तैयार कर उनके खिलाफ व्यक्तिगत दुर्भावना के चलते विभागीय कार्रवाई कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी दस्तावेज के आधार पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई, जबकि उनके खिलाफ पहले कोई प्रतिकूल शिकायत नहीं थी।
पीड़ित शिक्षक ने जिलाधिकारी और डीआईओएस से मांग की है कि 31 मई 2023 के कथित कूटरचित आरोप पत्र को शून्य और अमान्य घोषित किया जाए। साथ ही मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने, विद्यालय के मूल अभिलेखों की सुरक्षित रखकर निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिक्षक ने मामले में उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए सात दिनों के भीतर प्रमाणित आख्या उपलब्ध कराने की भी मांग की है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया है कि अभी तक हमारे पास शिकायती पत्र नहीं आया है अगर हमारे पास शिकायत पत्र आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)