कानपुर में फिर गरमाया नौबस्ता मंडी में अतिक्रमण का मामला:व्यापारियों ने दी चेतावनी, बोले- परेशान किया तो होगा विरोध
कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी में 60 व्यापारियों और दाल मिल संचालकों के निलंबित लाइसेंस बहाल होने के बाद अब अतिक्रमण की जांच को लेकर विवाद गहराने लगा है। 28 नवंबर को लखनऊ से टीम नौबस्ता और चकरपुर मंडी में अतिक्रमण की जांच करने पहुंचेगी।
इसे लेकर व्यापारियों ने विरोध की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि जांच के नाम पर उन्हें अनावश्यक परेशान किया गया तो मौके पर ही विरोध किया जाएगा। 60 व्यापारियों के लाइसेंस बहाल दरअसल, 60 व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने 24 नवंबर से अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद मंडलीय उपनिदेशक प्रशासन संजय सिंह ने व्यापारियों और मंडी सचिव के साथ बैठक की थी।
वार्ता के बाद सभी 60 व्यापारियों और दाल मिल संचालकों के लाइसेंस बहाल करने के आदेश दिए गए। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी बंदी का ऐलान वापस ले लिया था। साथ ही मंडी सचिव के साथ समीक्षा बैठक तय हुई थी। व्यापारियों ने मंडी परिसर में बैठक की भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय वाजपेयी, जिला महामंत्री उदयभान सिंह पटेल और अर्जित गुप्ता अज्जू के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारी मंडी सचिव विजिन बलियान से मिलने नौबस्ता मंडी पहुंचे। हालांकि, मंडी सचिव के छुट्टी पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी परिसर में बैठक की। 28 नवंबर को मंडी में जांच करने पहुंचेगी टीम बैठक में ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि मंडी सचिव से दो दिन पहले हुई बातचीत में 28 नवंबर को लखनऊ से टीम के नौबस्ता और चकरपुर मंडी पहुंचने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की दुकानों के आगे माल उतारने के लिए चबूतरे बने हैं। चोरी की घटनाओं से बचाव और बारिश में माल सुरक्षित रखने के लिए इन पर टीन शेड लगाए गए हैं। व्यापारियों का दावा है कि ये टीन शेड नालियों के अंदर हैं और सड़क पर कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। ऐसे में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करना उचित नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय वाजपेयी, जिला महामंत्री उदयभान सिंह पटेल और अर्जित गुप्ता अज्जू ने भी कहा कि गल्ला, दाल, दलहन और तिलहन के व्यापारियों को लाइसेंस निलंबित करके या अन्य तरीकों से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह का उत्पीड़न हुआ तो संगठन एकजुट होकर विरोध करेगा। यह लोग बैठक में रहे मौजूद बैठक में केके गुप्ता, सौरभ पांडेय, राजेंद्र मिश्र, राजकुमार जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, रजत गुप्ता, संदीप तिवारी, नितिन त्रिवेदी, गोपाल वर्मा, अजय गुप्ता सोनी, रामकिशोर गुप्ता, आशु गुप्ता, अशोक ओमर, आशीष ओमर, कुशाग्र जायसवाल, महेश गुप्ता, अनिल चावला, देवेंद्र गुप्ता और प्रमोद राठौर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)