मारपीट में मौत के आरोपी को 10 साल की सजा:51 हजार जुर्माना, तीन आरोपी बरी, लोहे की रॉड से हमला कर मारा था

Nov 25, 2026 - 19:16
0
मारपीट में मौत के आरोपी को 10 साल की सजा:51 हजार जुर्माना, तीन आरोपी बरी, लोहे की रॉड से हमला कर मारा था
बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान हुई मोहब्बत अली की मौत के मामले में अदालत ने दोषी इसरार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है। लोहे की रॉड से हमले में गई थी जान, भाई ने दर्ज कराया था केस पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2025 को देवा थाना क्षेत्र के जेलियापुर बनारस गांव में मोहब्बत अली पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई मोहम्मद जुबैर की शिकायत पर पुलिस ने इसरार, मुनव्वर, निसार उर्फ छोटू और शिबा बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा ने की और जांच पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में इस प्रकरण को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध के रूप में चिह्नित कर प्रभावी निगरानी की गई। मॉनिटरिंग सेल और पैरोकारों ने न्यायालय में ठोस पैरवी करते हुए गवाहों के बयान दर्ज कराए। सभी पक्षों को सुनने के बाद बाराबंकी की कोर्ट नंबर-9 ने इसरार पुत्र मुनव्वर को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 51 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई, जबकि मुनव्वर, निसार उर्फ छोटू और शिबा बानो को दोषमुक्त कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User