नाबालिग से रेप के आरोपी को 10 साल की सजा:बाराबंकी की पॉक्सो कोर्ट ने 22 हजार का जुर्माना भी लगाया

Nov 25, 2026 - 18:09
0
नाबालिग से रेप के आरोपी को 10 साल की सजा:बाराबंकी की पॉक्सो कोर्ट ने 22 हजार का जुर्माना भी लगाया
बाराबंकी में नाबालिग से दुष्कर्म के करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की पैरवी के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। 2017 में दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम निवासी अरविंद रावत के खिलाफ 8 अक्टूबर 2017 को सतरिख थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि अरविंद ने शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 और 376 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में केस दर्ज किया था। तत्कालीन जांच अधिकारी ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई सजा पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस मॉनिटरिंग सेल और पैरोकारों ने इस मामले में गवाहों को अदालत में पेश कराया और प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, कोर्ट नंबर-45, बाराबंकी ने अरविंद रावत को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 22 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User