राम अचल राजभर का ओमप्रकाश राजभर पर तंज:बोले- वो चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र, अकबरपुर की जनता उन्हें वापस भेजेगी

Nov 25, 2026 - 19:16
0
राम अचल राजभर का ओमप्रकाश राजभर पर तंज:बोले- वो चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र, अकबरपुर की जनता उन्हें वापस भेजेगी
सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के 2027 में अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अकबरपुर से सपा विधायक राम अचल राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि वे कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन अकबरपुर की जनता उन्हें वापस भेज देगी। उन्होंने कहा कि राजभर के अकबरपुर से चुनाव लड़ने पर प्रदेश और देश के लोगों को उनकी असली राजनीतिक स्थिति जानने का मौका मिलेगा। मौजूदा सीट छोड़ने की वजह पर सवाल, 2022 का दिया हवाला राम अचल राजभर ने सवाल उठाया कि ओमप्रकाश राजभर अपनी मौजूदा विधानसभा सीट छोड़कर अकबरपुर क्यों आना चाहते हैं, इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि राजभर खुद चुनाव लड़ेंगे या किसी दूसरे को टिकट देंगे। सपा विधायक ने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर को 17 सीटें दी थीं, लेकिन इसके बावजूद उनकी राजनीतिक स्थिति क्या रही, यह किसी से छिपा नहीं है। गाजीपुर के विरोध का जिक्र अंबेडकरनगर में राम अचल राजभर ने गाजीपुर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां महिलाएं और बच्चे भी ओमप्रकाश राजभर का विरोध करते दिखे थे और वाहन से उनके निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अकबरपुर से चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है और उन्हें उनके आने या लड़ने से कोई चिंता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजभर अपने ऐलान पर कितना आगे बढ़ते हैं, यह आगे देखने वाली बात होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User